महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा—संजय यादव की कमी कभी पूरी नहीं होगी

महागठबंधन नेताओं ने याद किए योगदान, पैतृक गांव में प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरूआ (मसौढ़ी) से मनोज कुमार रिपोर्ट:
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 

धनरूआ प्रखंड में सड़क हादसे में घायल होकर इलाज के दौरान दिवंगत हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।

सभा की अध्यक्षता राजद नेता सुर्यदेव ठाकुर ने की, जबकि मंच संचालन प्रोफेसर सीपी मंडल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजद सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा—संजय यादव की कमी कभी पूरी नहीं होगी

वक्ताओं ने कहा कि संजय यादव एक ईमानदार, कर्मठ और मिलनसार व्यक्ति थे, जो हमेशा पार्टी और कार्यकर्ताओं के हित में काम करते रहे। वे हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे, जिससे वे सभी के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे।

सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि उनके पैतृक गांव श्रीनगर स्थित आवास के पास उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष और सेवा भाव को याद रख सकें। कार्यकर्ताओं ने “संजय यादव अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी।महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा—संजय यादव की कमी कभी पूरी नहीं होगी

सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड का उद्भेदन Read More सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड का उद्भेदन

नेताओं ने कहा कि संजय यादव के निधन से राजद पार्टी एवं मसौढ़ी अनुमंडल को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

गुवाहाटी में कामाख्या के दर्शन कर हाइलाकांडी के विधायक मिलन दास सहित मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने लिया आशीर्वाद। Read More गुवाहाटी में कामाख्या के दर्शन कर हाइलाकांडी के विधायक मिलन दास सहित मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने लिया आशीर्वाद।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक रेखा देवी, प्रखंड प्रमुख बबीता देवी, राजद पटना जिला अध्यक्ष दिनानाथ यादव, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र यादव, धन्नी यादव, मसौढ़ी प्रखंड अध्यक्ष राकेश पंडित, जिला परिषद अध्यक्ष चंदन कुमार, ओमप्रकाश यादव, रवि प्रकाश, प्रतीक पटेल, पियूष पासवान, राधे यादव, मेधन गोप, उप प्रमुख प्रेम कुमार, संजीव कुमार, माले नेता जितेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

03 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना Read More 03 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें