रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी हेतु बन रहे नाले का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये गुणवत्ता व समयबद्ध निर्माण के निर्देश

निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कमी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निर्मित किए जा रहे नाले का जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहनता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर सी0एन0डी0एस0 को निर्देशित करते हुए कहा कि नाले का निर्माण कार्य हर हाल में आगामी बरसात से पूर्व पूर्ण कराया जाए, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

एनसीएल प्रबन्धन देशद्रोही  ताकतों को प्रश्रय देकर कर श्रमिकों का शोषण करना बंद करे- श्रमिक संगठन Read More एनसीएल प्रबन्धन देशद्रोही ताकतों को प्रश्रय देकर कर श्रमिकों का शोषण करना बंद करे- श्रमिक संगठन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराई जाए, जिससे कार्य की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी।

बीज विक्रेताओं के लिए साथी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई Read More बीज विक्रेताओं के लिए साथी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कमी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को समयबद्ध एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, तहसीलदार सदर अमित सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सी0एन0डी0एस0 रमेश चन्द्र मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में राजेशचंद्र तिवारी अध्यक्ष तथा शिवरंजन यादव महामंत्री हुए निर्वाचित Read More संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में राजेशचंद्र तिवारी अध्यक्ष तथा शिवरंजन यादव महामंत्री हुए निर्वाचित

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें