सहारा विद्याश्रम में जिला प्रशासन का छापा

बिना प्रिस्क्रिप्शन दवाइयों का उपयोग और फर्जी नर्स की मौजूदगी सामने आई

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 

बेतिया। बैरिया प्रखंड स्थित खुशी टोला के सहारा विद्याश्रम में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज 5मई मंगलवार करीब 11बजे छापेमारी की। एसडीएम विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने पाया कि लाइसेंस रद्द होने के बावजूद केंद्र अवैध रूप से संचालित हो रहा था। यहां 15 लोगों को जबरन रखा गया था, जिन्हें मारपीट कर डराया जाता था।

रेस्क्यू लोगों ने बताया कि उन्हें पटना के महावीर मंदिर और अन्य रेलवे स्टेशनों से लाया गया था। जांच में रजिस्टर गड़बड़ी, बिजली चोरी, बिना प्रिस्क्रिप्शन दवाइयों का उपयोग और फर्जी नर्स की मौजूदगी सामने आई। मौके से लाठी-डंडे भी बरामद हुए। सभी को सुरक्षित "उमंग" केंद्र भेज दिया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें