पटना के विद्यालय में हाथ स्वच्छता दिवस पर बच्चों को सिखाए गए साफ-सफाई के नियम

हाथ धोने की सही तकनीक बताकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

पटना,अंतर्राष्ट्रीय हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय, नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को हाथ धोने के सही तरीकों की जानकारी दी तथा नियम के अनुसार हाथ साफ कराकर इसका अभ्यास भी कराया।

 गुप्ता ने बताया कि हाथ धोना एक बुनियादी और अत्यंत आवश्यक आदत है। सही तरीके से हाथ धोने से हम जीवाणु, विषाणु एवं अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।पटना के विद्यालय में हाथ स्वच्छता दिवस पर बच्चों को सिखाए गए साफ-सफाई के नियम

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक एस. इब्तेशाम हुसैन काशिफ ने की। शिक्षिका सुनीता कुमारी ने कहा कि नियमित हाथ सफाई से कई बीमारियों से बचाव संभव है। अमित कुमार ने जानकारी दी कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सुपौल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला, श्रमिकों को योजनाओं की दी गई जानकारी Read More सुपौल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला, श्रमिकों को योजनाओं की दी गई जानकारी

विद्या झा ने संक्रमण की रोकथाम में हाथ स्वच्छता की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, प्रणया कुमारी ने बच्चों को हाथ धुलाई कराते हुए इसके लाभों से अवगत कराया। तालिमी मरकज की सदस्या रेशमा खातून ने बच्चों को शौच के बाद तथा भोजन से पहले हाथ धोने की आदत विकसित करने की सलाह दी।पटना के विद्यालय में हाथ स्वच्छता दिवस पर बच्चों को सिखाए गए साफ-सफाई के नियम

सार्वजनिक जमीन पर नमाज या बड़े पैमाने पर धार्मिक आयोजन का अधिकार नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट Read More सार्वजनिक जमीन पर नमाज या बड़े पैमाने पर धार्मिक आयोजन का अधिकार नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शरफुद्दीन नूरी, अजीज फातिमा सहित विद्यालय के बाल संसद की प्रधानमंत्री अलीशा परवीन एवं उप प्रधानमंत्री आलिया परवीन की सक्रिय भूमिका रही।

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में मण्डलायुक्त पेयजल आपूर्ति, गड्ढों की मरम्मत व जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा Read More सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में मण्डलायुक्त पेयजल आपूर्ति, गड्ढों की मरम्मत व जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें