नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अंतिमा तिवारी ने कॉलेज में किया टॉप अंशिका को मिला दूसरा स्थान
माता-पिता तथा गुरुजनों ने जताई खुशी कहा कि परिणाम से अन्य विद्यार्थियों को मिलेगी प्रेरणा
स्वतंत्र प्रभात
गोंडा (संवाददाता):
जनपद गोंडा के भवानीपुर उपाध्याय स्थित शिव कात्यानी विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहद उत्कृष्ट रहा। छात्रा अंतिमा तिवारी ने 600 में से 542 अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं अंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
अंतिमा तिवारी के पिता उत्तर प्रदेश डायल 112 सेवा में चालक हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अंतिमा ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका ने भी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि दोनों छात्राएं शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
इस उपलब्धि से न केवल छात्राओं के परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है


Comments