बगहा व पश्चिमी चम्पारण के संयुक्त संवाद कार्यक्रम में जय निशांत तय निशांत का नारा मजबूत
2005 से लेकर 2026 विकास के लिए वह सबकुछ किए जो बिहार के लिए जरूरी था
बेतिया। सद्भाव यात्रा के दूसरे दिन 4 मई, सोमवार को वाल्मीकि नगर पश्चात् पश्चिमी चंपारण के बेतिया बापू सभागार भवन में निशांत कुमार, का भव्य स्वागत जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला, गुच्छे, गांधी स्मृति प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र को भेंट कर किया गया. इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत निशांत कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया, निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को जो उनके कार्यकाल 2005 से लेकर 2026 तक बिहार के लिए किया व दिया है एक एक उपलब्धियों को निशांत कुमार ने गिनाया,निशांत कुमार ने अपनी संबोधन की शुरुवात में बताया कि जदयू एक समाजवादी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है मेरी कोशिश रहेगी जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करू पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए 2005 से लेकर 2026 विकास के लिए वह सबकुछ किए जो बिहार के लिए जरूरी था आज पूरे बिहार में बिजली 23 घंटा रह रही है, बिहार में सड़कों का जाल बिछा है, गांव गांव स्कूल खुले है, लाखों में शिक्षकों की बहाली हुई है, शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है, स्वास्थ के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है, मेडिकल कालेज खुले, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी बेहतर काम हुए है, लाखो युवाओं को रोजगार मिला, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 साल में बिहार में क्या क्या किए है उसको जन जन तक पहुंचाना है बिहार को विकसित बनाना है इसके लिए हम कार्यकर्ताओं से मिल रहे है। संगठन जब मजबूत रहेगा तो सरकार मजबूत रहेगी और जब सरकार मजबूत रहेगी तो जनता मजबूत और महफूज रहेगी। बेतिया के प्रेक्षागृह में निशांत कुमार को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी भीड़ में सिर्फ नारा लग रहा था जय निशांत तय निशांत।


Comments