दबंगों के आगे पस्त मलिहाबाद पुलिस: युवक पर जानलेवा हमले के प्रयास में अब तक कार्रवाई शून्य, समाधान दिवस पहुँची पीड़िता

राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद अंतर्गत रामपुर बस्ती में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है,

Abhinav Shukla Picture
Published On

IMG-20260502-WA0003लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद अंतर्गत रामपुर बस्ती में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें स्थानीय पुलिस की घोर लापरवाही और उदासीनता ने न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता पल्लवी सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बीते 24 अप्रैल 2026 को गाँव के ही दबंग प्रमोद कुमार ने अपनी तेज रफ्तार पल्सर बाइक से उनके पति आदित्य प्रताप सिंह को पीछे से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश की, लेकिन घटना के अगले ही दिन 25 अप्रैल को थाने में नामजद तहरीर देने के बावजूद मलिहाबाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया।
 
पुलिस की इसी शिथिलता का लाभ उठाकर अपराधी किस्म का विपक्षी अब अपनी माता के माध्यम से अनुसूचित जाति और महिला होने का कार्ड खेलकर पीड़ित परिवार पर ही झूठे आरोप लगवाकर उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब स्थानीय पुलिस ने कोई सुध नहीं ली, तो पीड़िता ने उच्चाधिकारियों की शरण लेकर आरोपी पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने और लापरवाह पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की जांच कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है ताकि उसके परिवार को सुरक्षा और न्याय मिल सके।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार