आरटीसी सोनभद्र में प्रशिक्षु आरक्षियों की परीक्षा सम्पन्न, विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित

जनपद पुलिस द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखते हुए सक्षम, अनुशासित एवं पेशेवर पुलिस बल तैयार करने हेतु सतत प्रयास किए गयें हैं।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के नेतृत्व में आरटीसी सोनभद्र में प्रचलित 500 प्रशिक्षु आरक्षी नागरिक पुलिस के आधारभूत कोर्स की अंतिम अंतः कक्षीय एवं बाह्य कक्षीय विषयों की परीक्षा दिनांक 17.03.2026 से 10.04.2026 तक सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई। जिसमें निम्न प्रशिक्षुओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की गई- सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी-

प्रशिक्षु आरक्षी प्रशांत शुक्ला (कुल 1246.1 अंक), बाह्य कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी-प्रशिक्षु आरक्षी प्रशांत शुक्ला (572.1 अंक), अंतः कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी-प्रशिक्षु आरक्षी नीरज ओझा (685 अंक), अंतः कक्षीय विषयों के समूहवार सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी-प्रथम समूह – प्रशिक्षु आरक्षी नितिन कुमार (64 अंक), द्वितीय समूह – प्रशिक्षु आरक्षी नीरज ओझा (91 अंक), तृतीय समूह – प्रशिक्षु आरक्षी चन्द्रपाल (110 अंक), चतुर्थ समूह – प्रशिक्षु आरक्षी विजय पाण्डेय (95 अंक), पंचम समूह – प्रशिक्षु आरक्षी अनुभव कुमार तिवारी (111 अंक), षष्ठम समूह – प्रशिक्षु आरक्षी अभिषेक तिवारी (86 अंक), सप्तम समूह – प्रशिक्षु आरक्षी हेमन्त राज (92 अंक), अष्टम समूह – प्रशिक्षु आरक्षी सन्तोष कुमार पटेल (73 अंक), बाह्य कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी (विषयवार)-शारीरिक दक्षता परीक्षा में – प्रशिक्षु आरक्षी राम कुमार (94 अंक), यू0ए0सी0 में – प्रशिक्षु आरक्षी वरुण कुमार पाण्डेय (36 अंक), योगासन में – प्रशिक्षु आरक्षी मयंक पाल (28 अंक), पदाति प्रशिक्षण में – प्रशिक्षु आरक्षी अभिनव सिंह (82 अंक), शस्त्र प्रशिक्षण में – प्रशिक्षु आरक्षी अभिषेक कुमार मिश्रा (70.9 अंक), जंगल प्रशिक्षण में – प्रशिक्षु आरक्षी विकास चन्द्र (60 अंक), भीड़ नियंत्रण में – प्रशिक्षु आरक्षी प्रशांत शुक्ला (38 अंक), विशिष्ट तलाशी में – प्रशिक्षु आरक्षी प्रशांत शुक्ला (38 अंक), यातायात प्रशिक्षण में – प्रशिक्षु आरक्षी रविन्द्र प्रताप सिंह (38 अंक)। 

आतंकवाद निरोधी प्रशिक्षण में – प्रशिक्षु आरक्षी मुकुल सिंह (65 अंक)। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा सम्मानित/प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी बनने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद पुलिस द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखते हुए सक्षम, अनुशासित एवं पेशेवर पुलिस बल तैयार करने हेतु सतत प्रयास किए गयें हैं।

खजनी बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण: न्याय की मजबूती का संकल्प, मुनसिफी के लिए उठी आवाज Read More खजनी बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण: न्याय की मजबूती का संकल्प, मुनसिफी के लिए उठी आवाज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार