लंबित विवेचनाओं व IGRS शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित

प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों का गहन परीक्षण करते हुए विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब न होने पाए- पुलिस अधीक्षक

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शुक्रवार दिनांक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जनपद के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ लम्बित विवेचनाओं एवं IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, IGRS पर प्राप्त जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किया जाए, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं संतुष्टि बढ़े।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों का गहन परीक्षण करते हुए विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब न होने पाए। सभी अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों की प्रगति सुनिश्चित करें।

आवारा सांड के हमले से बेकाबू बैलगाड़ी ने ली बुजुर्ग महिला की जान, परिजनों मे मचा कोहराम Read More आवारा सांड के हमले से बेकाबू बैलगाड़ी ने ली बुजुर्ग महिला की जान, परिजनों मे मचा कोहराम

इसके अतिरिक्त, कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु विशेष जोर दिया गया।

मदरसा बेबीज़ स्टडी शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का किया गया आयोजन  Read More मदरसा बेबीज़ स्टडी शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का किया गया आयोजन 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें