नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कलेक्ट्रेट सभागार व विकास भवन में डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती गरिमामय वातावरण में मनाई गई, जिलाधिकारी ने दिए प्रेरक संदेश
सभी ने सामाजिक समरसता, समानता एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में गरिमामय/गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके किया गया इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वगीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का अद्वितीय उदाहरण है उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाता है, जिसे हम सभी को अपने आचरण में उतारना चाहिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वगीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, राजीव शुक्ला, छबिन्दर, अनिल श्रीवास्तव सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा किये गये संघर्षो पर प्रकाश डाला।
Read More बलिया में दोस्ती बनी दुश्मनी: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को मारी 4 गोलियां, हालत गंभीरइसी प्रकार से कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर एवं विकास भवन में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें व्यापक सफाई कार्य किया गया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, अधिकारिय व कर्मचारियों ने बाबा साहब को श्रद्धापूर्वक नमन किया। और बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर सभी ने सामाजिक समरसता, समानता एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए किया गया।


Comments