कोन में धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, निकली भव्य रैली

वक्ताओं ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन / सोनभद्र -

नवसृजित विकास खंड कोन क्षेत्र अंतर्गत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई। अंबेडकर महासभा कोन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख एवं प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में विजय शंकर जायसवाल (व्यापार मंडल अध्यक्ष), अनुज कुमार त्रिपाठी (अधिवक्ता) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

IMG-20260414-WA0055

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजमन भारती ने की। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष महंगू राम भारती, कोषाध्यक्ष उमेश भारती, सचिव प्रमोद कुमार भारती, संचालक शिवनारायण भारती, अनुज तिवारी एवं संरक्षक उमेश कुमार व राम नरेश भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस दौरान बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक रोड शो और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन Read More देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक रोड शो और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

IMG-20260414-WA0023

नारी शक्ति की यही पुकार,अबकी बार भाजपा सरकार - आशा बाजपेई  Read More नारी शक्ति की यही पुकार,अबकी बार भाजपा सरकार - आशा बाजपेई 

कार्यक्रम के अंतर्गत निकली भव्य रैली पुरानी बाजार (रैया बाबा स्थल) से प्रारंभ होकर कोन बाजार, बस स्टैंड मार्ग होते हुए पुनः प्रतिमा स्थल पर पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।जगह-जगह निकली रैलियां, श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की रही धूम, अंबेडकर जयंती के अवसर पर कोन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी व्यापक आयोजन किए गए। ग्राम पंचायत निगाई एवं कोन न्याय पंचायत में भव्य रैलियां निकाली गईं।

ओबरा में धूमधाम से मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री, गूँजा शिक्षा का संदेश Read More ओबरा में धूमधाम से मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री, गूँजा शिक्षा का संदेश

निगाई की रैली रामगढ़ होते हुए बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं कोन न्याय पंचायत की रैली कोन बाजार व पुरानी बाजार से होते हुए रैया बाबा स्थित प्रतिमा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।चाची कला, देवाटन, खेतकटवा सहित अन्य गांवों में भी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ेगी रंगत और जहाँ अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। कोन में आज कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि निगाई में 19 अप्रैल 2026 को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।पुलिस रही मुस्तैद  और गश्त के चलते सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।इसी तरह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की रैली भी निकली। बतादें कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा हर्रा से रैली निकालकर कोन बस स्टैंड होते हुए नौडीहा में समापन किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें