नारी शक्ति की यही पुकार,अबकी बार भाजपा सरकार - आशा बाजपेई 

बंगाल में बदलाव की बयार, महिला सम्मेलन में गूंजा भाजपा का संकल्प

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी/पश्चिम बंगाल। भारतीय जनता पार्टी अमेठी की महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला मंत्री आशा वाजपेई ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में “प्रचंड कमल” खिलेगा और पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।मालदा विभाग के उत्तर मालदा जिले की हबीबपुर विधानसभा में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए आशा वाजपेई ने कहा कि अब बंगाल की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में जनता ने अत्याचार और उपेक्षा झेली है, जिसका अंत अब निश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में “नया बंगाल, विकसित बंगाल” का सपना साकार होगा और राज्य को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बंगाल की महिलाओं का विश्वास अब भाजपा के साथ है और युवा वर्ग भी परिवर्तन का वाहक बन चुका है। उन्होंने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए नारा दिया—
“नारी शक्ति की यही पुकार,
अबकी बार भाजपा सरकार।”
 
आशा वाजपेई ने सम्मेलन में नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित संकल्प पत्र की प्रमुख योजनाओं और नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग का समग्र विकास करना है और यही संकल्प बंगाल के उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगा।पिछले कई दिनों से आशा वाजपेई क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं। उनके नेतृत्व में चल रहा यह प्रचार अभियान स्थानीय स्तर पर व्यापक समर्थन प्राप्त कर रहा है।महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बंगाल में बदलाव की लहर तेज हो रही है।

About The Author

Post Comments

Comments