नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
तीन लेखकों को सीबीएसई बोर्ड पर आधारित व्याकरण पुस्तक की नवीं कक्षा में मिला स्थान
19 अप्रैल रविवार को महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल प्रयागराज में आयोजित होगा अभिनंदन समारोह
नैनी, प्रयागराज। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ से संबद्ध पदाधिकारियों में तीन वरिष्ठ लेखकों को सीबीएसई बोर्ड पर आधारित कक्षा 9 की व्याकरण की पुस्तक में शामिल किया गया है जिसे लेकर स्थानीय साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है। उक्त साहित्यकारों का अभिनंदन समारोह 19 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जा रहा है।उपरोक्त जानकारी देते हुए सुप्रसिद्ध पाठ्य पुस्तक लेखक सर्वेश कांत वर्मा ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड के पैटर्न पर आधारित कक्षा 9 की व्याकरण की पुस्तक किंशुक हिंदी व्याकरण में प्रयागराज के तीन वरिष्ठ लेखकों को स्थान मिला है जिनमें श्रीमती जया मोहन , डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय और डॉ राम लखन चौरसिया वागीश शामिल हैं ।
श्री वर्मा जी ने बताया कि इस पुस्तक की लेखिका श्रीमती वर्मा है जिन्होंने उपरोक्त तीन साहित्यकारों को इसमें स्थान दिया है। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय की एक रचना 2 वर्ष पहले इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी की कक्षा 12 में अपठित पद्यांश में शामिल की गई थी जो यूपी बोर्ड पाठ्यक्रम के अनुसार थी । अब इन्हें सीबीएसई बोर्ड में भी स्थान मिला है जो इनके रचनात्मक परिश्रम का प्रतिफल है।उपरोक्त तीनों रचनाकारों का सार्वजनिक अभिनंदन समारोह आगामी 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को पूर्वाहन 11:00 बजे से प्रयागराज के आलोपी बाग मंदिर के पूरब में महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल के प्रतिष्ठित सभागार में किया जा रहा है जिसमें जनपद और अन्य जिलों के अनेक वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार कवि शामिल होंगे ।
उपरोक्त साहित्यकारों को पाठ्यक्रम में स्थान मिलने पर आयोजित अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र और अति विशिष्ट अतिथि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर बालकृष्ण पांडेय होंगे और इस समारोह की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश साहित्य प्रकोष्ठ के प्रभारी सुप्रसिद्ध पाठ्य पुस्तक लेखक सर्वेश कांत वर्मा सरल करेंगे । विशिष्ट अतिथि में गाडरवारा नरसिंहपुर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार विजय बेशर्म और जबलपुर की डा० वंदना विनम्र भी मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय प्रकाशन सचिव रवीन्द्र कुशवाहा ने बताया कि इस अवसर पर साहित्यांजलि प्रभा से जुड़े कुछ साहित्यकारों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा। अभिनंदन समारोह आयोजन मंडल और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की महानगर प्रयागराज इकाई ने सभी साहित्यकारों पत्रकारों कवियों को इस समारोह में भाग लेने की अपील की है।
prayagraj news प्रयागराज समाचार cbse hindi vyakaran book class 9 cbse hindi grammar kishunk hindi vyakaran book prayagraj writers cbse book jaya mohan writer bhagwan prasad upadhyay ram lakhan chaurasia vagish sarvesh kant verma indian national journalist federation sahityakar samman samaroh maharashtra lok seva mandal prayagraj alopibagh prayagraj news cbse board news hindi sahitya news prayagraj sahityakar news


Comments