सोनभद्र पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाली 03 वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
कब्जे चोरी का आभूषण बरामद, लोगों ने किया जनपद पुलिस की सराहना
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 66/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में वांछित 03 अभियुक्ताओं को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 05.04.2026 को हड़बिनवा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए नियमानुसार मा. न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ताओ का विवरण क्रमश:-मौसम पत्नी मनोज निवासी ग्राम खलासपुर,थाना भभुआ,जनपद कैमूर (बिहार) , रमिता पत्नी चन्दन निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना भगवानपुर, जनपद भभुआ (बिहार) , खुशबू पुत्री स्व0 सिघई निवासी ग्राम भगवानपुर, मुण्डेश्वरी मंदिर के पास, थाना भगवानपुर, जनपद भभुआ (बिहार) अभियुक्ताओ
के पास से 04 अदद सफेद धातु की बिछिया, 01 जोड़ी कान की झाली (पीली धातु), 01 अदद मंगलसूत्र (पीली धातु) बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 कुमुद शेखर सिंह थाना पन्नूगंज,जनपद सोनभद्र, उ0नि0 सदरुज्जमा सिद्दीकी , उ0नि0 परवेज खां , हे0का0 सुशील सिंह , का0 ओम प्रकाश यादव , का0 दीपक गिरि , म0का0 अर्चना वर्मा , म0का0 अंजली सरोज , म0का0 कात्यायनी सिंह शामिल रहे।


Comments