ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री विशेष शिविर का आयोजन सोमवार को , दिये संबंधितों को निर्देश
कृषकों को ग्राम सचिवालय में अपने आधार मोबाईल नम्बर एवं खतौनी अभिलेख के साथ उपस्थित होकर अपना फार्मर रजिस्ट्री बनवाना सुनिश्चित करने व फार्मर रजिस्ट्री न कराये जाने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त अवरूद्ध हो सकती है।
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
उप कृषि निदेशक सोनभद्र वीरेन्द्र कुमार ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री, उ०प्र०सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री विशेष शिविर ग्राम पंचायतों में आयोजित कर कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन द्वारा दिनांक 01.04. 2026 को वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से दिये गये निर्देश एवं शासनादेश संख्या-2026/363/12-5099 /23/2023 कृषि अनुभाग-5 दिनांक 05.04.2026 का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने हेतु जनपद में दिनांक 06.04.2026 से 15.04.2026 तक नामित ग्राम पंचाचत के सचिवालय में फार्मर रजिस्ट्री विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा ।

जिसमें कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक/ए० टी०एम०/ बी०टी०एम०, राजस्व विभाग के क्षेत्रीय लेखपाल, पंचायती राज विभाग के पंचायत सहायक, पंचायत सचिव की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पंचायतों में अवशेष कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री मिशन मोड में बनायी जायेगी। सम्बंधित ग्राम प्रधान तथा कोटेदार द्वारा अवशेष कृषकों को प्राथमिकता के आधार पर ग्राम सचिवालय में उपस्थिति सुनिश्चित करायी जायेगी जिससे अवशेष कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाया जा सकें। जिन कृषकों की खतौनी में नाम आधार से मिसमैच होने या आदेश कालम में होने से फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है उन कृषकों का नाम संशोधन हेतु अभिलेख क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा प्राप्त कर संशोधन की अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र में एकीकृत लाभ वितरण प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे कृषक विभिन्न योजनाओं यथा-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसली ऋण, गुणवत्ता पूर्ण बीज एवं उर्वरक, फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय इत्यादि सहित अन्य योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त कर सकें।
अतः समस्त कृषक बंधुओं से अनुरोध है कि दिनांकः 06.04.2026 से 15.04.2026 तक आयोजित फार्मर रजिस्ट्री विशेष शिविर में कृषि, राजस्व, पंचायत विभाग की संयुक्त टीम के माध्यम से ग्राम सचिवालय में अपने आधार मोबाईल नम्बर एवं खतौनी अभिलेख के साथ उपस्थित होकर अपना फार्मर रजिस्ट्री बनवाना सुनिश्चित करें। फार्मर रजिस्ट्री न कराये जाने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त अवरूद्ध हो सकती है।


Comments