गोआश्रय केंद्र मऊखुर्द का एडीसीओ सदर ने किया निरीक्षण, भूसे व चारे की मिली पर्याप्त व्यवस्था

गर्मी के दृष्टिगत तिरपाल व मैट की व्यवस्था और पशुओ की भारी संख्या को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाने के दिये निर्देश -एडीसीओ सदर

राजेश तिवारी Picture
Published On

चतरा / सोनभद्र -

सहायक आयुक्त सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने गोआश्रय स्थल, मऊखुर्द ,धर्मदासपुर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कुल 470 पशु पाए गए।टैगिंग शत् प्रतिशत तथा बंध्याकरण 58 प्रतिशत पाया गया।पशुओ की संख्या के सापेक्ष गोआश्रय केंद्र पर कुल सात केयर टेकर नियुक्त है।

निरीक्षण मे भूसा,हरा चारा,साइलेज व पशु आहार उपलब्ध रहा।एक बीमार पशु को अलग रखा गया था पर अशक्त व दुर्बल पशुओ की काफी संख्या देखकर निरीक्षण के समय मौजूद सेक्रेटरी अखिलेश यादव, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि ललित वर्मा,तथा पशुप्रसार अधिकारी भोलानाथ को निर्देशित किया । पशु डॉक्टरद्वारा गोवंश की नियमित निगरानी तथा चिकित्सकीय उपचार सुनिश्चित करायें।

गोआश्रय केंद्र के अभिलेखो के अवलोकन मे अभिलेख पूर्ण व अद्यतन पाए गए।गर्मी के दृष्टिगत तिरपाल व मैट की व्यवस्था पाई गई पर पशुओ की भारी संख्या को देखते हुए एडीसीओ सदर ने इनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल अजय चौधरी, ग्राम पंचायत सचिव अखिलेश यादव, पशुप्रसार अधिकारी भोलानाथ, केयर टेकर जलालुद्दीन इत्यादि उपस्थित रहे।

शीतला माता मंदिर गुडाही कटरा में विशाल भंडारे का आयोजन Read More शीतला माता मंदिर गुडाही कटरा में विशाल भंडारे का आयोजन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें