ओबरा में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर बीएसए ने किया रवाना

बच्चों के शत् प्रतिशत नामांकन व नियमित विद्यालय भेजने पर जोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा / सोनभद्र -

सोमवार दिनांक 06 अप्रैल 2026 को ब्लॉक संसाधन केन्द्र चोपन से ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में ओबरा के बिल्ली गांव, वीआईपी रोड,डिग्री कॉलेज चौराहे से होते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन पर समाप्त हुई। रैली का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा ने किया ।रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली, खैरटियां,कोठा टोला,प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी, भलुआ टोला, बिल्ली प्रथम, खैरटिया सहित विभिन्न विद्यालयों के पांच सौ से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया।

IMG_20260407_020546

रैली को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित जन समुदाय से अपने अपने 6 से 14 वय वर्ग के पाल्यों का नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने का अनुरोध किया गया। विद्यालय में शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं जैसे निःशुल्क यूनिफॉर्म,बैग ,जूता मोज़ा,स्वेटर हेतु डीबीटी के माध्यम से 1200/- रुपए अभिभावकों के खाते में भेजना,निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण,मध्याह्न भोजन,प्रत्येक विद्यालय में सक्रिय पुस्तकालय,3 से 6 वय वर्ग के बच्चों के लिए बाल वाटिका,स्कूल रेडिनेस जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया।

कुशीनगर: रास्ते की जमीन पर फिर कब्जा, विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी Read More कुशीनगर: रास्ते की जमीन पर फिर कब्जा, विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी

IMG-20260407-WA0008

मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का सशक्त जन जागरूकता अभियान Read More मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का सशक्त जन जागरूकता अभियान

विशिष्ट उपस्थिति खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनील कुमार रहे ।खंड शिक्षा अधिकारी चोपन द्वारा बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन के साथ नियमित विद्यालय भेजने,आंगनवाड़ी/ बाल वाटिका,दीक्षा एप, मीना मंच, बाल संसद के बारे में बताया गया।राज्य संदर्भ समूह के सदस्य विद्या सागर द्वारा मदर ओरिएंटेशन,इको क्लब और दीक्षा कोर्स के बारे में जानकारी दी गई।आज के इस कार्यक्रम के साथ बेसिक शिक्षा में 39 वर्षों के सफल सेवा के बाद सेवा निवृत्त शिक्षक सरफराज अहमद खां के बिदाई और सम्मान कार्यक्रम भी किया गया।

दुष्कर्म के दोषी धनेश उर्फ स्टैंडर पटेल को 10 वर्ष की कठोर कैद, 55 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद Read More दुष्कर्म के दोषी धनेश उर्फ स्टैंडर पटेल को 10 वर्ष की कठोर कैद, 55 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद

IMG-20260407-WA0007

जिसमें सरफराज के निर्बाध सेवा पर सह शिक्षकों द्वारा अपनी बात रखी गई।इसके साथ स्कूल चलो अभियान और बिदाई समारोह में संत जेवियर पब्लिक स्कूल डाला के प्रबंधक जितेंद्र यादव ,एआरपी ज्ञान प्रकाश,प्रशांत अवस्थी,वंशदीप सिंह, वरिष्ठ संकुल शिक्षक अजीत सिंह,रुद्र प्रसाद मिश्रा रजनीश श्रीवास्तव,अनिरुद्ध यादव,सुनील वर्मा,इंद्रदेव सिंह,राजेश सिंह,राकेश सिंह,सुरेश राम, रामाशंकर ,मैनेजर प्रसाद ,रजनी प्रजापति सहित सभी संकुल शिक्षक उपस्थित रहे ,रैली में विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिका अंजू जायसवाल, शीलावती यादव,सविता यादव,सीमा सिंह,मीरा सिंह सहित बहुत सारे शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सुमन सिंह और आनंद त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया गया ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें