आवारा सांड के हमले से बेकाबू बैलगाड़ी ने ली बुजुर्ग महिला की जान, परिजनों मे मचा कोहराम

आवारा सांड  बना मौत का कारण, ग्रामीणों मे आक्रोश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पिलखा गांव में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। आवारा सांड के हमले से बेकाबू हुई बैलगाड़ी ने एक वृद्ध महिला की जान ले ली, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी सुशीला (65) पत्नी दयाराम दोपहर में खेत से घर लौट रही थीं। वह पैदल आगे चल रही थीं, जबकि उनके पीछे उनका बेटा सोनू बैलगाड़ी लेकर आ रहा था। इसी दौरान गांव के पास अचानक एक आवारा सांड ने बैलगाड़ी पर हमला कर दिया।
 
सांड को देख बैल बुरी तरह भड़क गए और तेज दौड़ने लगे, जिससे बैलगाड़ी अनियंत्रित हो गई। स्थिति बिगड़ते देख सोनू ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई और आगे चल रही मां को हटने के लिए आवाज लगाई। लेकिन जब तक सुशीला कुछ समझ पातीं, तब तक बेकाबू बैलगाड़ी उनके ऊपर से गुजर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
 
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के तीनों बेटे—मनोज, सोनू और विजय का रो-रोकर बुरा हाल है। पति दयाराम, जो परदेश में एक कूलर फैक्ट्री में काम करते हैं, उन्हें भी घटना की सूचना दे दी गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें