नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
उत्तर प्रदेश में आनंद कराज विवाह अधिनियम के लागू होने पर उप-मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित
सिख समाज सरकार का आभार व्यक्त करता हुए धन्यवाद करता है
नैनी, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में आनंद कराज विवाह अधिनियम 1909 (2012 के संशोधन के साथ) के लागू होने से सिख समाज मे खुशी है।सुविख्यात समाज सेवी व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने सर्किट हाउस प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ-अंगवस्त्रम से सम्मान कर आभार व्यक्त किया कि सरकार ने पिछले दिनों सिख समाज की काफी समय से जो लंबित मांग को पूरा किया सिख समाज सरकार का आभार व्यक्त करता हुए धन्यवाद करता है।
सरदार पतविन्दर सिंह ने बताया कि सिख समाज अपनी विशिष्ट धार्मिक पहचान को कानूनी मान्यता मिलने और विवाह पंजीकरण में काफी लाभ और अधिकार अब प्राप्त होगे। आनंद कारज विवाह पंजीकरण से विशिष्ट सांस्कृतिक अलग धार्मिक पहचान आनंद कारज को कानूनी रूप से मान्य बनाता है।इस अवसर पर सर्वश्री दलजीत कौर,हरप्रीत कौर,हरमनजी सिंह,परमजीत सिंह,मनु,नीटू सहित कई अतिविशिष्ट समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
prayagraj news प्रयागराज समाचार Naini Prayagraj News anand karaj marriage act anand karaj act up sikh community prayagraj keshav prasad maurya prayagraj sardar patvinder singh bjp bjp minority morcha kashi kshetra sikh marriage registration up anand karaj marriage registration sikh society news prayagraj circuit house meeting up deputy cm keshav prasad maurya sikh community demand fulfilled anand karaj act 1909 up government decision sikh community


Comments