नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
1.40 करोड़ की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस टीम को 50 हजार इनाम
ब्यूरो प्रयागराज। नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज और थाना धूमनगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 704.88 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख 97 हजार 600 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई 10 अप्रैल 2026 को सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना धूमनगंज क्षेत्र के वर्कशॉप रोड, सुबेदारगंज स्टेशन के पीछे स्थित गली में दबिश देकर तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं: सचिन पासी (27 वर्ष), राहुल कुमार (22 वर्ष) और नितेश कुमार (32 वर्ष), जो सभी थाना धूमनगंज क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, सचिन पासी के पास से 559.85 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और 550 रुपये नकद मिले। राहुल कुमार के पास से 88.29 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद बरामद हुआ। वहीं नितेश कुमार के पास से 56.74 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और 350 रुपये नकद बरामद किए गए। इस संबंध में थाना धूमनगंज में मु0अ0सं0 114/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम को मिला पुरस्कार: इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज ने संयुक्त टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
prayagraj news prayagraj breaking news up crime news प्रयागराज समाचार Swatantra Prabhat Prayagraj Prayagraj Police Action dhoomanganj prayagraj news smack heroin seizure prayagraj narcotics task force prayagraj ndps act case prayagraj drug smuggling prayagraj heroin recovery up subedarganj station news workshop road dhoomanganj surveillance cell prayagraj drug trafficking up smack recovery 1.40 crore police commissionerate prayagraj ndps act 8/21 case drug mafia arrest


Comments