नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सोनभद्र पुलिस ने नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा ,अवैध हेरोइन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
शनिवार दिनांक 04.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान बभनौली चौराहे के पास एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, जिसे पीछा कर हिन्दुआरी पुल के पास समय करीब 02:11 बजे पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह (निवासी रैपुरिया, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 28 वर्ष) के कब्जे से 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत लगभग 22 लाख रुपये) बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त हेरोइन को खरीदकर बिक्री हेतु ले जा रहा था।
Read More सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हादसे में दो मजदूरों की मृत्यु के प्रकरण में सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 263/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। साथ ही प्रयुक्त मोटर साइकिल संख्या UP63AQ8477 को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा, उ0नि0 महेन्द्र यादव, हे0का0 सतीश सिंह पटेल, एसओजी टीम, हे0का0 संदीप यादव, हे0का0 दिनेश प्रजापति, का0 रितेश सिंह पटेल, एसओजी टीम, का0 अजीत कुमार, एसओजी टीम, का0 चालक अजीत यादव, एसओजी टीम शामिल रहे।


Comments