विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

इस अवसर पर ज़ि.वि.से.प्रा.सोनभद्र सचिव ने निभाई मुख्य भूमिका

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को जनपद के सभी ब्लॉकों, तहसीलों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर जागरुकता और सामुदायिकता की बयार वही। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव की भूमिका सराहनीय रही।

IMG-20260407-WA0102

मुख्य कार्यक्रम सिविल जज सी0डी०/सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र राहुल ने मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को सभागार मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। समारोह में सिविल जज सी.डी./ सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र, डॉ0 पी0के0 राय मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० प्रेमनाथ, डॉ० जी०एस० यादव अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ० मोनिका सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ0 सौरभ मनोरोग काउन्सलर एवं अन्य अधिकारीगण तथा आशा बहु, आम जन उपस्थित रहे।

वृहद रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 385 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारम्भिक चयन Read More वृहद रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 385 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारम्भिक चयन

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना है। वर्ष 2026 के लिए थीम है स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें।सीविल जज सी.डी. ने बताया कि 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी। यह हमें याद दिलाता है कि एक स्वस्थ शरीर ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है। स्वास्थ्य का मतलब केवल बीमारियों से दूर रहना नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना भी है।

क्रशर क्षेत्रों में धूल प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, नियमित वाटर स्प्रिंकलिंग के आदेश Read More क्रशर क्षेत्रों में धूल प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, नियमित वाटर स्प्रिंकलिंग के आदेश

आगे उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा केवल अस्पतालों और दवाओं पर ही निर्भर नहीं करती। यह विश्वसनीय विज्ञान, सुदृढ़ संस्थानों और विभिन्न क्षेत्रों एवं सीमाओं के पार सहयोग पर निर्भर करती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अभियान यह तर्क देता है कि विज्ञान और सहयोग को अपनाने से सभी के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और अधिक टिकाऊ भविष्य का निर्माण हो सकता है। इस संबंध में नालसा द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।

एनटीपीसी लिमिटेड ने वर्तमान वित्त वर्ष में किया मजबूत वित्तीय प्रदर्शन Read More एनटीपीसी लिमिटेड ने वर्तमान वित्त वर्ष में किया मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के महत्त्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अलावा इसके जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर पी०एल०वी०गण मनोज पाठक, सरिता लाहा, कमाल अहमद, रंजू भारती, प्रदीप कुमार मिश्रा एवं अजय कुमार मिश्र आदि ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, नालसा द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्ययोजना क्रियान्वयन में जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र सचिव/सीविल जज सी.डी. राहुल ने दी ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें