नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा संदर्भित प्रकरणों का समयबद्ध रूप से निस्तारण कराये जाने के दिए निर्देश
उनका समय से सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए
ब्यूरो प्रयागराज- अध्यक्ष-राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग साध्वी निरंजन ज्योति जी ने जनपद प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित समस्याओं एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण से सम्बंधित विषयों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में अध्यक्षा ने कौशाम्बी में हुई दुर्घटना में घायल तथा स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती श्री केसन के द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने तथा जो मरीज ठीक हो गये, उनको एम्बुलेंस नहीं उपलब्ध कराये जाने की शिकायत से सम्बंधित प्रकरण की सुनवाई करते हुए उन्होंने प्रधानाचार्य-मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज डॉ0 वी0के0 पाण्डेय को प्रकरण की जांच कर आख्या उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है।
अध्यक्षा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का पूरी संवेदना के साथ समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बाहर से कोई भी दवा नहीं लिखी जानी चाहिए तथा मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये। समीक्षा बैठक में माननीय अध्यक्षा ने कहा कि आयोग के द्वारा जो भी प्रकरण सम्बंधित अधिकारियों को संदर्भित किया जाये, उनका निस्तारण समय से सुनिश्चित हो जाये। इसके साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित जो भी शिकायत या आवेदन पत्र प्राप्त हो, उनका समय से सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने स्वरूपरानी अस्पताल में कितने चिकित्सक है, कितने पैरामेडिकल स्टॉफ है तथा कितने सफाई कर्मी तैनात है, इसकी श्रेणीवार सूची उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नियुक्ति में आरक्षण के मानको का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। समीक्षा बैठक में अध्यक्ष ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि जाति प्रमाणपत्र बनवाने में किसी आवेदक को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए जो समयसीमा निर्धारत की गयी है, उस समय सीमा के अंदर ही जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से बन जाये।
इस अवसर पर डीआईजी विजय धुल व अन्य पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगणों के अलावा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह, प्रधानाचार्य मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज, सीएमएस डॉ0 नीलम सिंह, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी/प्रभारी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अशोक कुमार गौतम सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
prayagraj news prayagraj latest news प्रयागराज समाचार Swatantra Prabhat Prayagraj Motilal Nehru Medical College Prayagraj rashtriya pichda varg ayog national backward classes commission sadhvi niranjan jyoti prayagraj backward class review meeting prayagraj government meeting swarooprani hospital prayagraj healthcare review meeting backward class welfare news up government review meeting medical college investigation hospital treatment negligence case


Comments