राजनीति
क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी ने किया यातायात एवं क्रिटिकल कॉरिडोर (CC) टीमों की वृहद समीक्षा, डीजीपी के निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन करने के दिए निर्देश
सोनभद्र पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
जिला कृषि रक्षा अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त कीटनाशी विक्रेताओं को IPMS Portal पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके बावजूद, जिन विक्रेताओं द्वारा अब तक पंजीकरण नहीं कराया गया, उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 260 कीटनाशी विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।
संबंधित विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे 15 (पंद्रह) दिवस के भीतर IPMS Portal पर अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें। निर्धारित समयावधि में पंजीकरण न कराने की स्थिति में संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे तथा Insecticides Act 1968 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।


Comments