जिलाधिकारी ने किया ए0सी0सी0 सलाईबनवा ग्रेडिंग यूनिट का निरीक्षण, दिये संबधितों को निर्देश

जिलाधिकारी ने ग्रेडिंग यूनिट ए0सी0सी0 सीमेंट परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने मंगलवार को ग्रेडिंग यूनिट ए0सी0सी0 सीमेंट सलाईबनवा स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा टेंडर प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए।

IMG-20260407-WA0112

उन्होंने सड़क किनारे लगे खंभों को हटाने के कार्य को प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए और कहा कि विद्युत विभाग आवश्यक एस्टीमेट तैयार कर लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। जिलाधिकारी ने परिसर के आसपास वृक्षारोपण कराने पर भी विशेष जोर दिया और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से इसे आवश्यक बताया।

दिलीप मिश्र की 43 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क  Read More दिलीप मिश्र की 43 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क 

IMG-20260407-WA0116

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर स्वागत एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन Read More ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर स्वागत एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रेडिंग यूनिट ए0सी0सी0 सिमेन्ट परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। उन्होने कहा कि वन विभाग से सम्बन्धित जो कार्यवाही होनी है उसे यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाये ।

बाढ़ एवं सूखा राहत की तैयारियों में कोई कमी न रहे, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाएं जनजागरूकता-जिलाधिकारी Read More बाढ़ एवं सूखा राहत की तैयारियों में कोई कमी न रहे, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाएं जनजागरूकता-जिलाधिकारी

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अभियंता शैलेश सिंह ठाकुर, उपायुक्त उद्योग अधिकारी विनोद कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार