प्रयागराज जंक्शन पर संरक्षा प्रदर्शनी का शुभारंभ

कई बार गंभीर एवं दुखद दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागरा। मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल, रजनीश अग्रवाल द्वारा प्रयागराज जंक्शन पर संरक्षा विषयों पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल, दीपक कुमार, स्टेशन निदेशक वी.के. द्विवेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 
मंडल रेल प्रबंधक  ने इस अवसर पर बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को संरक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि हमारे सम्मानित यात्री छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर अपने बहुमूल्य जीवन की रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि सामान्यतः देखा गया है कि छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण यात्री चोटिल हो जाते हैं तथा कई बार गंभीर एवं दुखद दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है।
 
उन्होंने आगे बताया कि यह पहल प्रयागराज मंडल द्वारा आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से की गई है, जिससे यात्री सुरक्षित एवं सहज यात्रा कर सकें।इस दौरान यह भी बताया गया कि कुछ बरती जानेवाली सावधानियाँ इस प्रकार से है:

About The Author

Post Comments

Comments