नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
थाना क्षेत्र के बिशुनपुर तिवारी गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला
पेड़ से लटके शव को देखकर अपने पिता को सूचना दी
इटियाथोक गोंडा। थाना क्षेत्र के बिशुनपुर तिवारी गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।गांव निवासी इब्राहीम ने बताया कि वह अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। उनका पांच वर्षीय बेटा बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ने खेत के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास गया था। बच्चे ने पेड़ से लटके शव को देखकर अपने पिता को सूचना दी, जिससे वह सहम गया।
इसके बाद इब्राहीम ने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मृतक ने अपनी धोती फाड़कर उसी का फंदा बनाया था। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन कोई भी मृतक की पहचान नहीं कर सका।प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और मामले की जांच में जुटी है।
gonda news गोंडा समाचार Itiyathok Gonda News इटियाथोक गोंडा समाचार Bishunpur Tiwari Village Gonda बिशुनपुर तिवारी गांव Unknown Dead Body Gonda अज्ञात शव गोंडा Hanging Dead Body Case फांसी के फंदे से शव Gonda Police Investigation गोंडा पुलिस जांच Rural Crime Gonda ग्रामीण अपराध गोंडा Dead Body Found UP शव बरामद यूपी Police Action Gonda पुलिस कार्रवाई गोंडा Kamalakant Tripathi Inspector कमलाकांत त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक Postmortem Gonda Case पोस्टमार्टम गोंडा मामला


Comments