नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
वार्ड 47 में जर्जर सड़कों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज
शीघ्र मरम्मत की मांग
नैनी,प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के वार्ड नंबर 47, देवरक में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई है। कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव ने करछना विधायक पियूष निषाद से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 5000 लोग निवास करते हैं और खराब सड़कों के कारण आवागमन में दिक्कतों के साथ-साथ दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने विधायक से अपील की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए।
इस मांग का समर्थन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता दूधनाथ तिवारी, विकास मिश्रा, दिलीप मिश्रा, सुशील शुक्ला, जयप्रकाश तिवारी, मुनेश तिवारी, राधेश्याम यादव और चंचल यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र की सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उन्हें आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
Naini Prayagraj News नैनी प्रयागराज समाचार Prayagraj Road Issue प्रयागराज सड़क समस्या Devrak Ward 47 Naini देवरक वार्ड 47 नैनी Sanjay Srivastava BJP Leader संजय श्रीवास्तव भाजपा नेता Piyush Nishad MLA Karchhana पियूष निषाद करछना विधायक Road Repair Demand Prayagraj सड़क मरम्मत मांग प्रयागराज Bad Roads Naini जर्जर सड़क नैनी Local Protest Prayagraj स्थानीय विरोध प्रयागराज BJP Leaders Prayagraj भाजपा नेता प्रयागराज Development Issue Prayagraj


Comments