छात्रों ने सीखी आपदा प्रबंधन की तकनीक, अनुशासन और सेवा का पाठ

रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन तीसरे दिन गुरुवार को हुआ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तात्वाधान में चल रहे रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन तीसरे दिन गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि  उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्रा ने रोवर्स रेंजर्स का उत्साहवर्धन किया। कहा कि स्काउट गाइड से  छात्रों में अनुशासन समाज सेवा, नेतृत्व, सहयोग की भावना, मितव्ययिता, मित्रवत व्यवहार, एकता का प्रतीक,समाज सेवा, आदि की भावना जागृत होती है।
 
एसडीएम ने प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अरविंद कुमार सिंह के साथ कैंप क्राफ्ट टेंट निर्माण खुले आसमान के निचे बिना बर्तन का भोजन गजट गेट प्रर्दशनी,आदि  निर्माण का निरीक्षण  किया। इस दौरान मेजर मुकेश कुमार, डा अरविंद कुमार सिंह, डा धर्मेंद्र सिंह, रामकिशोर सिंह, सत्यनारायन दास, डा रमेश कुमार, इंद्रेश कुमार, रीना प्रजापति,मुस्कान पांडेय , अन्नू किरन बेदी, मुस्कान पांडेय, कुसुम चौरसिया, अंकिता मौर्य आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें