नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ग्रेजुएशन डे सेरेमनी का आयोजन, नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था
नैनी, प्रयागराज। फ्लावर वैली पीपुल्स स्कूल में बृहस्पतिवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों के परीक्षाफल वितरण को “ग्रेजुएशन डे सेरेमनी” के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और उपलब्धियों का सम्मान करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था।
समारोह में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम का समापन हर्ष और उल्लास के माहौल में हुआ, जहां बच्चों की मुस्कान और अभिभावकों की खुशी ने आयोजन को यादगार बना दिया।
prayagraj news प्रयागराज समाचार Naini Prayagraj News नैनी प्रयागराज समाचार फ्लावर वैली पीपुल्स स्कूल Flower Valley Peoples School Students Award Ceremony Graduation Day Ceremony Prayagraj ग्रेजुएशन डे सेरेमनी प्रयागराज School Graduation Day स्कूल ग्रेजुएशन डे Kids Graduation Ceremony बच्चों का ग्रेजुएशन कार्यक्रम छात्र पुरस्कार वितरण समारोह School Annual Function Prayagraj


Comments