खिरका में साप्ताहिक श्रीरामकथा का विधि विधान से शुभारम्भ हुआ 

, मुरारीलाल गंगवार और अन्य अनेक ग्रामवासी भी सहयोग कर रहे हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ग्राम खिरका में संगीतमय साप्ताहिक श्रीराम कथा का रविवार सायं विधिविधान से शुभारम्भ हो गया। नैमिषारण्य धाम से आए कथाव्यास आचार्य पंडित अवध किशोर शास्त्री 'सरस' जी ने पहले दिन श्रीराम कथा के माहात्म्य का अपनी रससिद्ध वाणी से प्रभावोत्पादक बखान किया।
 
 गांव और आसपास के भक्त श्रोताओं को समझाते हुए उन्होंने बताया कि कलिकाल में प्रभु श्रीराम की भक्ति और प्रेम-समर्पण भाव से उनके नाम स्मरण से जीव के जन्म-जन्मान्तर के सभी पाप कट जाते हैं और पाने को कुछ भी शेष नहीं रहता है। कथा आयोजन में सूबेदार मेजर वीरेंद्र पाल सिंह, नत्थूलाल गंगवार पुजारी, पूर्व प्रधान कृषंणपाल गंगवार, पंडित सचिन शर्मा, दिनेश गंगवार, मुरारीलाल गंगवार और अन्य अनेक ग्रामवासी भी सहयोग कर रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें