विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
इस अवसर पर ज़ि.वि.से.प्रा.सोनभद्र सचिव ने निभाई मुख्य भूमिका
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को जनपद के सभी ब्लॉकों, तहसीलों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर जागरुकता और सामुदायिकता की बयार वही। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव की भूमिका सराहनीय रही।

मुख्य कार्यक्रम सिविल जज सी0डी०/सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र राहुल ने मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को सभागार मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। समारोह में सिविल जज सी.डी./ सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र, डॉ0 पी0के0 राय मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० प्रेमनाथ, डॉ० जी०एस० यादव अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ० मोनिका सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ0 सौरभ मनोरोग काउन्सलर एवं अन्य अधिकारीगण तथा आशा बहु, आम जन उपस्थित रहे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना है। वर्ष 2026 के लिए थीम है स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें।सीविल जज सी.डी. ने बताया कि 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी। यह हमें याद दिलाता है कि एक स्वस्थ शरीर ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है। स्वास्थ्य का मतलब केवल बीमारियों से दूर रहना नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना भी है।
आगे उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा केवल अस्पतालों और दवाओं पर ही निर्भर नहीं करती। यह विश्वसनीय विज्ञान, सुदृढ़ संस्थानों और विभिन्न क्षेत्रों एवं सीमाओं के पार सहयोग पर निर्भर करती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अभियान यह तर्क देता है कि विज्ञान और सहयोग को अपनाने से सभी के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और अधिक टिकाऊ भविष्य का निर्माण हो सकता है। इस संबंध में नालसा द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।
Read More उसका नपं कार्यालय में घुसकर ईओ पर जानलेवा हमला, ईओ ने पुलिस को तहरीर देकर कि कार्रवाई की मांगमुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के महत्त्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अलावा इसके जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर पी०एल०वी०गण मनोज पाठक, सरिता लाहा, कमाल अहमद, रंजू भारती, प्रदीप कुमार मिश्रा एवं अजय कुमार मिश्र आदि ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, नालसा द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्ययोजना क्रियान्वयन में जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र सचिव/सीविल जज सी.डी. राहुल ने दी ।


Comments