स्मैक तस्कर पर चला पुलिस का हंटर, 80 करोड़ की संपत्ति सीज

पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने बताया कि आरोपी बाबू उर्फ रियाज लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था और अवैध कारोबार से उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की थी।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

सुरेंद्र सिंघल तिलहर शाहजहांपुर 

 मुजफ्फरनगर तथा कटरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक स्मैक तस्कर की 80 करोड रुपए की संपत्ति सीज करके प्रशासनिक बोर्ड लगा दिया गया प्रशासन इस कार्रवाई से समाज विरोधी कार्यो में संलिप्त माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला आतिश बाजान निवासी रियाज हुसैन उर्फ बाबू लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी के कार्यों में गिरोह बनाकर संलिप्त था। उसने स्मैक तथा अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करके अपने साथियों के साथ करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली थी इस मामले में मुजफ्फरनगर की पुलिस के हत्थे जब चढ़ा तब पुलिस ने उसके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने बताया कि आरोपी बाबू उर्फ रियाज लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था और अवैध कारोबार से उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की थी।

मुजफ्फरनगर के बढ़ाना थाने से आए से आए इंस्पेक्टर सुभाष अत्री, इंस्पेक्टर क्राइम ललित शर्मा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव को दी गई जानकारी में बताया कि स्पष्ट कर रियाज और बाबू का  मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में आठ खेत, दो मकान, शोरूम, ईंट भट्ट सहित करोड़ों रुपए की अचल संपत्ति है जो कि उसने अनैतिक कार्यों से अर्जित की है। 

मिट्टी गिराते समय ट्रैक्टर ट्राली के कुचलने से श्रमिक की हुई मौत Read More मिट्टी गिराते समय ट्रैक्टर ट्राली के कुचलने से श्रमिक की हुई मौत

जानकारी मिलने के बाद सीओ ज्योति यादव तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, कोतवाल जुगल किशोर पाल सहित कई स्थानों की भारी पुलिस आरोपित के सभी ठिकारों पर पहुंच गई और उसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर की सभी संपत्तियों को सीज कर दिया। 

जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के साथ-साथ श्रवण धाम में आयोजित हुआ बृहद योग शिविर Read More जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के साथ-साथ श्रवण धाम में आयोजित हुआ बृहद योग शिविर

पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने बताया कि आरोपी बाबू उर्फ रियाज लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था और अवैध कारोबार से उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की थी।

विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन Read More विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन

पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने बताया कि आरोपी बाबू उर्फ रियाज लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था और अवैध कारोबार से उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की थी। विस्तृत जांच के बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी लगभग 80 करोड़ रुपये की संपत्तियां सीज की गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार