Haryana: हरियाणा में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के करनाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुठभेड़ के बाद दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है और उनका इलाज सिविल अस्पताल, करनाल में चल रहा है।

मंगलवार देर शाम STF की टीम आरोपियों की घेराबंदी करने पहुंची थी। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को देखते ही एक बदमाश ने टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली कॉन्स्टेबल के बेहद पास से गुजरी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। जवाबी कार्रवाई में STF की गोली दोनों आरोपियों के पैर में लगी।

सोनीपत में शोरूम पर की थी फायरिंग

डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 27 फरवरी को Sonipat में पहल न्यूट्रिशन के शोरूम के बाहर फायरिंग की थी। वारदात के बाद उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था।

इसके अलावा आरोपियों ने दो अन्य स्थानों पर भी फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था।

लड़कियों को राजस्थान लेजाकर बेचने वाले गैंग की शातिर 25 हजार की इनामी वांछित महिला गिरफ्तार  Read More लड़कियों को राजस्थान लेजाकर बेचने वाले गैंग की शातिर 25 हजार की इनामी वांछित महिला गिरफ्तार 

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर चलाई गोलियां

जानकारी के मुताबिक, STF इंचार्ज दीपेंद्र राणा की टीम को सूचना मिली थी कि शोरूम फायरिंग में शामिल दोनों शूटर करनाल में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी की।

पटियाला में RTA की स्पेशल चेकिंग, 28 गाड़ियों पर ₹7.82 लाख के चालान Read More पटियाला में RTA की स्पेशल चेकिंग, 28 गाड़ियों पर ₹7.82 लाख के चालान

जैसे ही पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, बदमाशों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी।

फूलन देवी की पुण्यतिथि पर परिवर्तन का संदेश  Read More फूलन देवी की पुण्यतिथि पर परिवर्तन का संदेश 

हड्डी के पास लगी गोली

डीएसपी अमन कुमार के अनुसार, फायरिंग के दौरान दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। क्रॉस फायरिंग में आरोपियों के पैरों में गोली हड्डी के पास लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने में करीब दो माह का समय लग सकता है।

दो अवैध पिस्टल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल बरामद की हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों करनाल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments