रेणुकूट में भीषण सड़क हादसा, एक ही गांव के तीन लोग गंभीर रूप से घायल

टीम निशा बबलू सिंह के सदस्यों को लोगों ने किया प्रसंशा

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) 

रेणुकूट /सोनभद्र-

जनपद के रेणुकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेणुकूट के कृष्णा मंदिर के पास यह भीषण एक्सीडेंट उस समय हुआ जब वाहन अनियंत्रित हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान निहाई पाथर गांव के निवासियों के रूप में हुई है। दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भिड़ंत काफी भयानक थी। हादसे का शिकार हुए तीनों व्यक्ति एक ही गांव (निहाई पाथर) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सुखमनिया (महिला),नवरतन,अजय (पुरुष), दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम निशा बबलू सिंह के सदस्य तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुँच गए। मानवता का परिचय देते हुए टीम के सदस्यों ने बिना समय गंवाए तीनों लहूलुहान घायलों को हिंडालको हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

रहीमाबाद पुलिस पर ₹50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप, पैसे न देने पर युवकों को उठाकर थाने में बंद करने व बदले की भावना का बेहद गंभीर आरोप  Read More रहीमाबाद पुलिस पर ₹50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप, पैसे न देने पर युवकों को उठाकर थाने में बंद करने व बदले की भावना का बेहद गंभीर आरोप 

अस्पताल में तीनों का प्राथमिक उपचार जारी है। टीम के संरक्षक बबलू सिंह ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दुर्घटना किसी अन्य वाहन की टक्कर से हुई या तकनीकी खराबी के कारण। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।

थाना क्षेत्र के बिशुनपुर तिवारी गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला Read More थाना क्षेत्र के बिशुनपुर तिवारी गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें