खड्डा : भीषण सड़क हादसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त; राहगीर बाल-बाल बचे

घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हादसे में बोलेरो, मारुति कार, हीरो डीलक्स बाइक, बजाज प्लेटिना, टीवीएस सहित कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

खड्डा, कुशीनगर। 
 
जनपद कुशीनगर के खड्डा नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। खड्डा- पडरौना मुख्य मार्ग स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हादसे में बोलेरो, मारुति कार, हीरो डीलक्स बाइक, बजाज प्लेटिना, टीवीएस सहित कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और राहगीर बाल-बाल बच गए।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानों के लगाए जाने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहीं एक बाइक मरम्मत की दुकान सड़क पर कब्जा कर व्यवसाय चला रही है, जिससे आवागमन प्रभावित रहता है।
 
IMG-20260226-WA0051
 
कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और संभवतः नशे की हालत में था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। दुर्घटना में नगर पंचायत द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइट के पोल और सजावटी सामग्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें