नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अधिकतर ट्रांसपोर्टर कारोबार कर रहे हैं
विधायक इमरान हुसैन ने सदन में उठाया आवाज
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली यहां की गलीया कभी इतिहास की कहानीया सुनाती थी।आज वहां सिर्फ जाम है और अतिक्रमण से दिल्ली ढक रही है। लेकिन अब अतिक्रमण थमने वाला है। क्योंकि यहां बुलडोजर की दहाड सुनाई देगी पुरानी दिल्ली की 16 सड़कें अतिक्रमण मुक्त होने वाली है और इसके पिछे है पीडब्ल्यूडी विभाग ने दिल्ली नगर निगम को एक कडा पत्र लिखा है जिसमें पुरानी दिल्ली और आस पास की16 प्रमुख सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है।इन सड़कों पर इन इलाकों में हालात इतने बत्तर है कि सरकारी जमीन पर सालो से ट्रांसपोर्ट से कब्जा जमा रखा है। बड़े बड़े ट्रक समान की ढेरी या सब कुछ सड़क पर। कल्पना कीजिए कितना मुश्किल होता है यहां से गुजरना।
पीडब्ल्यूडी ने निगम और पुलिस से तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है। बता दें कि बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व मंत्री इमरान हुसैन द्वारा दिल्ली विधानसभा सदन में गत दिनों पूछे गए एक लिखित जवाब में सामने आया है। विधायक हुसैन ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सदर थाना रोड, कुतुब रोड़, एवं ईदगाह रोड, पर ट्रांसपोर्टरों द्वारा सड़क एवं सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने पर कार्रवाई न होने के बारे में पूछा था।
उन्होंने पूछा था कि अदि ट्रांसपोर्टरों को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में वैकल्पिक स्थान आवंटित किए गए हैं तो उनके यहां से न जाने और उनके द्वारा अतिक्रमण जारी रहने के क्या कारण है, उन्होंने पूछा था कि इस संबंध में अब तक क्या कार्रवाई की गई है, अतिक्रमण हटाने के लिए आगे क्या ठोस कदम प्रस्तावित है। जिस पर पीडब्ल्यूडी ने उत्तर में कहा कि यह बात सही है कि इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सदर थाना रोड, कुतुब रोड़, एवं ईदगाह रोड, पर ट्रांसपोर्टरों सहित विभिन्न अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क एवं सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। विभाग ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए दिल्ली नगर निगम को पत्र लिखा गया है।
पीडब्ल्यूडी ने ज़वाब में बताया कि उसकी तीन सडके नहीं यहां के 16 मार्गों पर अतिक्रमण है क्यो जरूरी है ये कारवाई दिल्ली पुलिस भी इन अतिक्रमण से परेशान हैं उन्होंने खुद नगर निगम को कई पक्ष लिखे है, क्योंकि ये कब्जे कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बनते हैं।क्या कहते हैं स्थानीय निवासी रिक्शा चालकों अवैध वेंडरो, और दुकानदारों ने मिलकर ट्राफिक जाम से नरक बना दिया है घंटों लोग जाम में फंसे रहते हैं।एक राहगीर ने बताया फुटपाथो पर कब्जा अवैध पार्किंग और ठेलो की वजह से पैदल चलने वालों को सड़क पर चलना पड़ता है जिससे हादसे का ख़तरा बना रहता है।

Comments