महाविद्यालय में ‘नशा मुक्ति’ पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा ‘नशा मुक्ति’ विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश ने की।
 
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने रचनात्मक एवं प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों के विचारों, प्रस्तुति और संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।
 
बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा कुमारी कृष्णावती ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा की कुमारी मुन्नी ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र संजय सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें