नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पान मसाले की कीमतों में उछाल से हंगामा: दुकानदार परेशान
ग्राहकों से रोज़ाना झड़प
नैनी,प्रयागराज। पान मसाले की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी से बाजार का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। एक ओर जहां खुदरा दुकानदार बढ़ी हुई दरों के कारण परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर ग्राहकों के साथ रोज़ाना कहासुनी और झड़प की स्थिति बन रही है।जानकारी के अनुसार, थोक विक्रेताओं द्वारा पान मसाले का स्टॉक डंप कर जमा कर लेने की चर्चा है। आरोप है कि कृत्रिम कमी का माहौल बनाकर कीमतों में इजाफा किया जा रहा है।
इसका सीधा असर छोटे दुकानदारों पर पड़ रहा है, जिन्हें महंगे दाम पर माल खरीदना पड़ रहा है।दुकानदारों का कहना है कि जब उन्हें ही पान मसाला ऊंचे दामों पर मिल रहा है, तो वे कम कीमत पर बिक्री कैसे करें। इसी बात को लेकर ग्राहकों के साथ प्रतिदिन बहस हो रही है।
कई स्थानों पर तो पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट की नौबत तक आ चुकी है।सूत्रों की मानें तो कुछ ब्रांड्स, जैसे “ शुद्ध प्लस, पान पारस” आदि के दामों में अचानक वृद्धि से स्थिति और गंभीर हो गई है। विक्रेताओं ने मांग की है कि थोक विक्रेताओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि बाजार में स्थिरता बनी रहे और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

Comments