लक्ष्मी-नारायण विग्रह की भव्य शोभायात्रा, क्षेत्र हुआ भक्तिमय

पूरा क्षेत्र भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के रंग में सराबोर , घंटों की गूंज और शंखनाद के बीच पूरा क्षेत्र आस्था के महासागर में डूबा

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट 

घोरावल/सोनभद्र-

स्थानीय तहसील क्षेत्र के सत्तद्वारी में विराजमान लक्ष्मी-नारायण विग्रह की भव्य शोभायात्रा मंगलवार प्रातः 10 बजे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार, घंटे-घड़ियाल, कलश एवं शंखनाद की पावन ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।शोभायात्रा का शुभारंभ शिवद्वार मंदिर से विधि-विधानपूर्वक किया गया। आचार्य द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विग्रह का पूजन सम्पन्न हुआ, तत्पश्चात श्रद्धालुओं के जयघोष के साथ यात्रा नगर भ्रमण पर निकली। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया।

IMG-20260224-WA0058

आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुल्ल्हाभारी में कैंसर एवं टीबी स्क्रीनिंग कैंप का सीएमओ ने किया निरीक्षण Read More आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुल्ल्हाभारी में कैंसर एवं टीबी स्क्रीनिंग कैंप का सीएमओ ने किया निरीक्षण

जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में हल की जुताई के दौरान यह विग्रह भूमि से प्रकट हुआ था। इस अद्भुत घटना के बाद क्षेत्रवासियों में गहरी आस्था जागृत हुई और सार्वजनिक सहयोग से शिवद्वार मंदिर के समीप भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया।नवनिर्मित मंदिर में 26 फरवरी 2026 को विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न कराया जाएगा। उसी क्रम में शोभायात्रा निकालकर धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की गई है।

ख़बर का असर: मलिहाबाद–मोहन मार्ग पर निर्माण कार्य में आई तेजी, PWD ने लगाए संकेतक बोर्ड Read More ख़बर का असर: मलिहाबाद–मोहन मार्ग पर निर्माण कार्य में आई तेजी, PWD ने लगाए संकेतक बोर्ड

शोभायात्रा में लवकुश, संजय, वकील, लक्ष्मीकांत, अमित, विनीत सहित अनेक श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली Read More एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें