चाडी़ घाट में अज्ञात युवक का शव मिला

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
 
नैनी, औद्योगिक क्षेत्र के चाडी़ गांव में बुधवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलन है। जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे चाडी़ घाट के पास ग्रामीणों ने एक शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शव काफी सड़ा-गला था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।h

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें