राजनीति
साथियों की हत्या को लेकर नाराज वकीलों ने कामकाज का किया बहिष्कार
लालगंज, प्रतापगढ़। बाराबंकी तथा रामपुर में हाल में हुई वकीलों की हत्याओं की घटना से नाराज साथियों ने गुरुवार को यहां न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ की हुई तहसील परिसर में हुई आम सभा में वकीलों ने कहा कि सरकार द्वारा वकीलों पर रोज हो रहे प्राणघातक हमलों के बावजूद एडवोकेट्स प्रोटेक्सशन एक्ट लागू नहीं किया जा रहा है।
अधिवक्ताओं ने बाराबंकी जिले में अधिवक्ता शोएब तथा रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद की हुई हत्याओं में आरोपियों पर रासुका लगाये जाने की भी मांग उठायी हैं। आमसभा की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज पाण्डेय व संचालन महामंत्री हरिश्चन्द्र पाण्डेय ने किया।
संयोजन उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने किया। इस मौके पर विपिन शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह, टीपी यादव, केके शुक्ला, रोशन सरोज, सिन्टू मिश्रा, अबरार अहमद, रामकिंकर शुक्ल, शिवनारायण शुक्ल, उमाशंकर मिश्रा, पारसनाथ सरोज, ओपी जायसवाल, रामअभिलाष यादव, सुशील शुक्ल, शेष तिवारी, राजेेश सरोज, बीडी पटेल आदि अधिवक्ता रहे।

Comments