नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
उपकेंद्र में बिजली उपकरणों की घोर अनदेखी
राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी। स्वदेशी काटन मिल उपकेंद्र में बिजली उपकरणों के रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई है। उचित देखभाल के अभाव में कीमती केबिल और अन्य विद्युत उपकरण खुले में पड़े-पड़े जंग खा रहे हैं।बताया जा रहा है कि कटियामार धरपकड़ अभियान के दौरान जब्त किए गए तथा जर्जर केबिलों को बदलने के लिए मंगाए गए नए और महंगे केबिल भी खुले में ही रखे हुए हैं। इन उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर न रखे जाने से उनके खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
स्थिति और चिंताजनक तब हो जाती है जब इन्हीं केबिलों के आसपास संविदा और नियमित विद्युत कर्मचारी पान व गुटखा खाकर थूकते देखे जाते हैं। इससे नए केबिल, स्मार्ट मीटर और अन्य उपकरण गीले होकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।बिजली विभाग, जो कि आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं में शामिल है, उसकी इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े कर रही है। यदि समय रहते उचित रखरखाव और सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए, तो सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हो सकता है।स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर उपकेंद्र की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Comments