लालच देकर जमा कराये रुपए, ऑफिस बंद कर फरार हुई कंपनी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के गुरबक्शगंज चौराहे पर संचालित एक कंपनी पर महिलाओं ने ठगी का आरोप लगाया है। बुधवार को दो दर्जन से अधिक महिलाएं कोतवाली पहुंचीं। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की। सातनपुर गांव की रुमन पत्नी रोहित ने बताया कि कंपनी से जुड़ी 50 से अधिक महिलाओं से 17,700 रुपये जमा कराए गए। बदले में हर महीने 3 हजार रुपये देने का झांसा दिया गया। शुरू में भरोसा दिलाया गया, लेकिन बाद में कोई पैसा नहीं मिला। अब करीब एक माह से कंपनी का ऑफिस बंद है।
 
वहा काम करने वाले कर्मचारी फरार हो गए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में महिलाओं ने बताया गया कि सातनपुर के अलावा अकोहरी चौराहा, नरी चक, कुंभी, अंबारा पश्चिम, चक मलिक भीटी समेत कई गांवों की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की गईं। सभी ने संयुक्त रूप से शिकायत दिया है। रूपा ने कहा कि उसने मनरेगा की मजदूरी से पैसा जोड़ा था। लाभ का लालच देकर रकम जमा कर दिया।
 
शकुन ने बताया कि गहने गिरवी रखकर कंपनी में जुड़ी थी। अब न पैसा है और न ही कंपनी का कुछ पता चल रहा है। महिलाओं का आरोप है कि कंपनी की महिला कर्मचारी उनके घर आती थीं। विश्वास जीतती थीं। कई बार रात में रुकती भी थीं। इसी भरोसे पर उन्होंने रकम जमा करा दी। अब आफिस बंद कर सब गायब हो गए हैं। सरस्वती, रामपियारी, सिया दुलारी, रमाकांति, बिंदेश्वरी, नीलम, प्रतीक्षा, रीना और अन्य महिलाओं ने भी कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें