सोनांचल कप लखनऊ की रोमांचक जीत, मुगलसराय टूर्नामेंट से बाहर

अमरेंद्र तिवारी के ऑलराउंड प्रदर्शन ने पलटा मैच का रुख, लखनऊ 4 विकेट से विजयी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा/सोनभद्र -

स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित प्रतिष्ठित 23वें सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रोमांच की पराकाष्ठा देखने को मिली। लखनऊ और मुगलसराय रेलवे के बीच खेले गए इस कड़े मुकाबले में लखनऊ ने शानदार खेल दिखाते हुए मुगलसराय को पटखनी दी और उसे प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मुगलसराय रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवरों के मैच में मुगलसराय की टीम 24.1 ओवर में 151 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से योगेश राणा ने 45 गेंदों पर 49 रनों (4 चौके, 1 छक्का) की शानदार पारी खेली, जबकि सिद्धांत पाठक ने 23 गेंदों पर तेज 28 रन जोड़े।

IMG-20260225-WA0059

अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 Read More अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026

लखनऊ की ओर से गेंदबाज अमरेंद्र तिवारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं आकाश यादव ने 5 ओवर में महज 18 रन देकर 2 सफलताएं हासिल कीं। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। हालांकि बीच में कुछ विकेट गिरे, लेकिन बल्लेबाजों ने धैर्य बनाए रखा और 24.1 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अमित गुप्ता ने 51 गेंदों पर 48 रनों की परिपक्व पारी खेली, जबकि मुरारी ने 30 गेंदों पर महत्वपूर्ण 33 रन जोड़े। मुगलसराय के गेंदबाज विनोद कुमार और सिद्धांत पाठक 1-1 विकेट लेने में सफल रहे, लेकिन वे लखनऊ की जीत की राह नहीं रोक सके।

सोनांचल कप कुलदीप के तूफानी शतक से वोट्रेक्स ने आगरा को दी करारी शिकस्त, 105 रनों से जीता क्वार्टर फाइनल Read More सोनांचल कप कुलदीप के तूफानी शतक से वोट्रेक्स ने आगरा को दी करारी शिकस्त, 105 रनों से जीता क्वार्टर फाइनल

प्रतियोगिता के चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी अभियंता (सिविल) ई• सदानंद यादव उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। लखनऊ के ऑलराउंडर अमरेंद्र तिवारी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नाइन स्टार ओबरा के सीनियर खिलाड़ियों द्वारा मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। मैच में निर्णायक की भूमिका रोशन सिंह व सूर्यप्रकाश चौरसिया ने निभाई। स्कोरिंग का जिम्मा अक्षय पटेल व प्रदीप शर्मा ने संभाला, जबकि कमेंट्री संकट मोचन झा व राजू यादव ने की। इस अवसर पर अवर अभियंता ई• शेषनाथ यादव, आयोजन सचिव संकट मोचन झा, उपाध्यक्ष राजू यादव, कलीम खान, अरविंद यादव 'गप्पू', बृजेश यादव, रमेश वर्मा और भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कल का महामुकाबला प्रतियोगिता के अगले चरण में कल सोनपुर रेलवे (बिहार) का सामना एनआर रेलवे (वाराणसी) से होगा। स्थानीय दर्शकों के बीच इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर काफी उत्सुकता है।

ओबरा सोनांचल की धरती से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकालने का संकल्प, 23वें राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज Read More ओबरा सोनांचल की धरती से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकालने का संकल्प, 23वें राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें