नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
12 फरवरी से लापता कालीचरण यादव: परिजनों का फूटा गुस्सा, सैकड़ों ग्रामीणों संग पहुंचे थाने
मैगलगंज (खीरी)। मैगलगंज थाना क्षेत्र की चौकी औरंगाबाद अंतर्गत निवासी कालीचरण यादव 12 फरवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सुराग न मिलने से परिजन बेहद परेशान और आक्रोशित हैं।
पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट परिजन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ मैगलगंज थाने पहुंचे और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।इधर कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में डीसीएम सवार चोरों द्वारा दुकानों से सामान चोरी करने की घटनाएं सामने आईं।
वहीं दो दिन पूर्व कस्बे के मुख्य चौराहे से फोटो खींचने के बहाने दो व्यक्ति ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए थे।लगातार बढ़ती घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

Comments