Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: घरेलू वायदा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर ट्रेडिंग शुरू होते ही चांदी 7,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा उछल गई, जबकि सोने की कीमत में 1,100 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की तेजी देखने को मिली।

5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,60,744 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,65,944 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 7,246 रुपये की तेजी के साथ 2,67,990 रुपये तक पहुंच गई। सुबह 9:30 बजे यह 5,609 रुपये की बढ़त के साथ 2,66,353 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

सोने में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली। 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,59,969 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज 1,60,977 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,100 रुपये से अधिक चढ़कर 1,61,072 रुपये तक पहुंच गया। सुबह 9:30 बजे यह 643 रुपये की तेजी के साथ 1,60,612 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती देखी गई। सोने की कीमत 0.5% बढ़कर 5,174.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले सत्र में कीमतों में एक फीसदी गिरावट आई थी, क्योंकि तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की थी। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत भी करीब एक फीसदी चढ़कर 88.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक  Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम मजबूत बने हुए हैं।

Rahul Gandhi समेत 25 कांग्रेसी सांसदों को धमकी देने वाला आरोपी कोटा से हिरासत में Read More Rahul Gandhi समेत 25 कांग्रेसी सांसदों को धमकी देने वाला आरोपी कोटा से हिरासत में

दिल्ली में 22 कैरेट स्टैंडर्ड गोल्ड की कीमत 1,18,768 रुपये प्रति 8 ग्राम और 24 कैरेट प्योर गोल्ड 1,29,552 रुपये प्रति 8 ग्राम पर है।

Entry Fees: हिमाचल में जाना हुआ महंगा, 1 अप्रैल से इतनी लगेगी एंट्री फीस Read More Entry Fees: हिमाचल में जाना हुआ महंगा, 1 अप्रैल से इतनी लगेगी एंट्री फीस

मुंबई में 22 कैरेट सोना 1,18,648 रुपये प्रति 8 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,29,432 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बिक रहा है।

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 1,19,128 रुपये प्रति 8 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,29,960 रुपये प्रति 8 ग्राम पर है।

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,18,648 रुपये प्रति 8 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,29,432 रुपये प्रति 8 ग्राम दर्ज किया गया है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें