समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल  पीड़ित परिजनों से  मिला, न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर,  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के  निर्देशन पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सिद्धार्थनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के अंतर्गत ग्राम  ढेवरूआ थाना क्षेत्र के ग्राम तालकुंडा के टोला केवटलिया   निवासी कृष्णावती पत्नी  लालजी चौहान की दबंगों द्वारा बेरहमी से पीटने पर इलाज के दौरान  कृष्णावती की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा दबंगो पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। 
 
घटना की जानकारी लेने तथा शोकाकुल परिवार से शोक संवेदना प्रकट करने के लिए सपा का एक प्रतिनिधि मण्डल ग्राम तालकुण्डा, टोला केवटलिया, सिद्धार्थनगर  पहुंचा।प्रतिनिधि मंडल के सदस्य महेन्द्र सिंह चौहान प्रदेश सचिव, लालजी यादव जिलाध्यक्ष, अशोक चौहान पूर्व प्रत्याशी, उग्रसेन सिंह पूर्व प्रत्याशी, अमर सिंह चौधरी पूर्व विधायक, मणेन्द्र मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा,हरिनारायण यादव विधान सभा अध्यक्ष ने शोकाकुल परिजनों से घटना की जानकारी लिया और समाजवादी पार्टी की ओर से संवेदना प्रकट कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
 
इस अवसर पर परिजनों में मृतका के पति  लालजी चौहान, बच्चे प्रिया चौहान, प्रतिभा चौहान, कुलदीप चौहान, सतीश चंद्र चौहान, बाल जी चौहान, संजय चौहान सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। इस दौरान इद्रीश पटवारी जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप पथरकट्ट पूर्व प्रमुख, शकील शाह जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक,अभिषेक चौहान एडवोकेट,जनार्दन चौहान,राम जनम चौहान,रामू यादव जिला सचिव, हरिनाथ यादव सेक्टर प्रभारी,अतुल शुक्ला राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा,चंद्रहास यादव प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, गुड्डू सिंह, लवकुश सैनी,जय प्रताप यादव, अंगद यादव,सर्वेश मिश्रा, अशफाक, हारून , मदन गोपाल यादव बूथ प्रभारी,रामबृंद बूथ प्रभारी, बेचूलाल बूथ प्रभारी,रोहित चौरसिया, मोहब्बत अली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments