नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
स्थानांतरित शिक्षक/शिक्षिकाओं का वेतन तथा सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का फरवरी माह का वेतन भुगतान होली से पूर्व हो
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने जिला संगठन को दिया आश्वासन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को अनेक शिक्षकों द्वारा संज्ञानित कराया गया था कि वित्त एवं लेखाधिकारी ने मौखिक रूप से कहा है कि फरवरी माह का वेतन उन्ही विद्यालयों का पारित किया जाएगा जिन विद्यालयों ने आडिट द्वारा लगाई गई आपत्तियों का निस्तारण करा लिया है। इसको लेकर जिला संगठन के पदाधिकारी चिंतित हुए और आपस में दूरभाष के माध्यम से विचार विमर्श किया गया।
विचार विमर्श में प्रमुख रूप से संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, जिलामंत्री श्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष श्री आर.पी. सिंह,आय व्यय निरीक्षक आलोक पाठक ने आपस में विचार विमर्श कर जिला संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र को अधिकृत किया गया कि आप जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ से वार्ता करें और सुनिश्चित करें कि ऑडिट संबंधी आपत्ति को वर्तमान में अलग रखते हुए फरवरी माह का वेतन एवं दूसरे जनपदों से स्थानांतरित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के वेतन का भुगतान होली से पूर्व सुनिश्चित किया जाए।
यह भी निर्णय लिया गया कि यदि वेतन भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित नहीं होती है तो जिला संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा।उपरोक्त के क्रम जिला संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र ने बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 24 फरवरी, 2026 को प्रातः 4:30 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार को व्हाट्सएप में जनपदों से स्थानांतरित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का वेतन तथा आडिट आपत्तियों को वर्तमान में दरकिनार करते हुए फरवरी मास का सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं का वेतन भुगतान होली से पूर्व सुनिश्चित कराए जाने का सन्देश दिया तथा सन्देश में यह भी लिखा कि प्रथम पाली की परीक्षा के बाद वार्ता करेंगे।
उसी क्रम में जिला संरक्षक डा. आर.पी मिश्र ने लगभग 12:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार से दूरभाष पर वार्ता की। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि मैंने आपका व्हाट्सएप संदेश देखा था और लेखाधिकारी को कह दिया है कि सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों का वेतन भुगतान होली से पूर्व सुनिश्चित किया जाए। स्थानांतरित शिक्षकों के संबंध में भी जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि मैं लगातार पत्रावलियां कर रहा हूं उनका भी वेतन भुगतान होली से पूर्व सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऑडिट आपत्ति के कारण वेतन रोके जाने के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि ऑडिट आपत्ति के कारण किसी भी विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन नहीं रुकेगा। जनपदीय पदाधिकारियों से अनुरोध है कि अपने अपने विद्यालयों एवं सभी सम्मानित प्रधानाचार्यो से वेतन बिलों के संबंध में वार्ता करते रहे और किसी कठिनाई की दशा में जिला संगठन के पदाधिकारियों को अवगत करा दे।
पदाधिकारियों की वार्ता में यह भी निर्णय लिया गया था यदि 26 फरवरी तक वेतन भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित नहीं होती है तो जिला संगठन विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। डा. आर.पी. मिश्र-* प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ, *डा. आर.के. त्रिवेदी-* प्रदेशीय मंत्री, *अनिल शर्मा-* जिलाध्यक्ष, *महेश चंद्र-* जिलामंत्री, *आर.पी. सिंह-* कोषाध्यक्ष *आलोक पाठक-* आय-व्यय निरीक्षक, *डा. मीता श्रीवास्तव-* सदस्य राज्य कार्यकारिणी उपस्थित रहे।

Comments