एएसपी मुख्यालय ने किया रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

यू0पी0-112 वाहनों एवं उपकरणों की गहन चेकिंग व कर्मियों की गार्द रजिस्टर पेशी एवं अभिलेखों का परीक्षण

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार (मुख्यालय) द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली गई तथा परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। परेड के उपरांत पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई।

IMG-20260224-WA0023

नगरपालिका चुनाव 2026 : विभिन्न कोषांगों के कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण Read More नगरपालिका चुनाव 2026 : विभिन्न कोषांगों के कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा यू0पी0-112 तथा विभिन्न थानों से आए वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, सुरक्षा संसाधन एवं अन्य आवश्यक सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी कार्यशीलता की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

टेली लॉ से आसान हुआ न्याय का रास्ता Read More टेली लॉ से आसान हुआ न्याय का रास्ता

IMG-20260224-WA0020

दहेज हत्या में तीन दोषियों को सजा, एक को 14 वर्ष व दो को 10 वर्ष की सजा Read More दहेज हत्या में तीन दोषियों को सजा, एक को 14 वर्ष व दो को 10 वर्ष की सजा

तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर स्थित क्वार्टर गार्द पर सलामी गार्द द्वारा एएसपी मुख्यालय को विधिवत सलामी दी गई, जिसका अभिवादन स्वीकार किया गया। इस अवसर पर क्वार्टर गार्द, स्टोर शाखा, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक एवं अन्य परिसर स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई, अनुशासन एवं संसाधनों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं तत्परता के साथ जनसेवा हेतु सदैव तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें